आजमाएं ये 20 उपाय 20 गुना तक बढ़ सकती है आंखों की रौशनी

क्या करें-
1. रात में मिट्टी के बर्तन में त्रिफला पाउडर भिगो दें। सुबह अच्छे से छानकर इस पानी से रेग्युलर आंखें धोएं।
2. हरी घास पर सुबह नंगे पैर चलने से आंखों की रौशनी बढ़ती है। ऐसा नियमित रूप से करें।
3. रोज सुबह मुंह में पानी भरकर आंखें खोलकर ठंडे पानी के छींटे आंखों पर डालें। इससे फायदा मिलता है।
4. विटामिन A, C और E से भरपूर फूड जैसे गाजर, पालक, चुकंदर, संतरा, अंगूर, ड्राय फ्रूट और फिश खाएं।
5. खाने में आंवले का प्रयोग ज्यादा करें। आंवले का रस नियमित रूप से पीने से भी आंखों की रौशनी तेज होती है।
6. सुबह सूरज की रौशनी में ज्यादा समय बिताएं। इसमें विटामिन D होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है।
7. पैरों के तलवों में सरसों के तेल की मालिश करने से आंखों की रौशनी तेज करने में मदद मिलती है।
8. पानी भरपूर पीना चाहिए। आंखों में गुलाबजल डालकर उनमें नमी बनाए रखना चाहिए। इससे फायदा होता है।
9. नियमित रूप से आंखों की एक्सरसाइज और योगा करने से आंखों की रौशनी बढ़िया बनी रहती है।
10. गाजर के रस में बादाम और सौंफ पीसकर मिलाकर रेग्युलर पीने से आंखों की रौशनी में फायदा होता है।

क्या न करें-
1. ज्यादा जंक फूड, नमक और अजीनोमोटो वाले प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा मीठा न खाएं। आंखों की रौशनी पर असर पड़ता है।
2. बहुत देर तक सोना या बहुत अधिक जागने से भी आपकी आंखों की रौशनी पर असर पड़ सकता है। पर्याप्त नींद लेना चाहिए।
3. बहुत तेज या बहुत कम रौशनी में काम करने से आंखों की रौशनी पर असर पड़ सकता है। इसे अवॉयड करें।
5. लगातार मोबाइल या कंप्यूटर वगैरह पर आंखें गड़ाकर काम करने से भी आंखों की रौशनी कमजोर हो सकती है। इससे बचें।
6. ज्यादा स्ट्रेस और टेंशन लेने से आंखों की रौशनी पर असर पड़ता है। स्ट्रेस और टेंशन से बचें
7. दोपहिया वाहन चलाते समय चश्मे का प्रयोग नहीं करने से आंखों की रौशनी पर असर पड़ सकता है। ऐसा न करें।
8. बंद अंधेरे कमरे में ज्यादा रहने और सूरज की रौशनी से दूर रहने से आंखों की रौशनी कमजोर पड़ सकती है। ऐसा न करें।
9. चश्मा नहीं लगाने से आंखों की रौशनी और कमजोर होती है। अगर डॉक्टर ने चश्मा बताया है तो उसे जरूर पहनें।
10. आखों में धूल मिट्टी और तेज धूप पड़ने से बचाएं। घर से बाहर निकलने पर आंखों पर अच्छी क्वालिटी का चश्मा लगाने से फायदा होता है।

(Visited 11860 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT