शिवराज ने कॉफी हाउस में खाया मेदू वड़ा

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद नेता अपने परिवार को समय देने में जुटे हैं और आराम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल के न्यू मार्केट के इंडियन कॉफी हाउस पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और बेटा कुणाल भी था। शिवराज ने कॉफी हाउस में मेदू वड़ा और कॉफी का लुत्फ लिया। हालांकि यहां पर भी मीडिया के लोग मुख्यमंत्री को घेरे रहे। मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के बाद रिलैक्स मूड में नजर आए। वैसे इससे पहले भी कई बार शिवराज आम व्यक्ति की तरह ही बाजार में खरीददारी करते या खान-पान का लुत्फ लेते नजर आते रहे हैं।

(Visited 81 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT