बिजली के खंबे पर चढ़े लाइनमैन को लगा करंट

छिंदवाड़ा के धरमटेकरी थाना अंतर्गत पीजी कालेज के पास बिजली सुधारने चढ़े नगर निगम के लाइनमैन को करंट लग गया। ये कर्मचारी हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर खराब लाइट निकाल रहा था तभी अचानक शार्ट सर्किट होने से उसको करंट लग गया। मौके पर मौजूद विभाग के दूसरे कर्मचारियों ने तुरंत उस लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT