उमा भारती क्यों नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव?

भाजपा की फायरब्रांड नेत्री कही जाने वाली उमा भारती ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। भोपाल में उमा भारती ने कहा कि वो आने वाले छह माह का समय राम मंदिर और गंगा सफाई के लिए देना चाहती हैं। उमा ने हालांकि यह भी साफ किया है कि वह राजनीति से सन्यास नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा की नेत्री सुषमा स्वराज भी स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। हालांकि उमा भारती के चुनाव नहीं लड़ने के बयान के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

(Visited 45 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT