अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण निश्चित

राम मंदिर को लेकर लगातार बढ़ रहे अपनो के दबाव को झेल रही मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने राम मंदिर को लेकर कहा है कि बहुसंख्यक समाज की इच्छा है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो..और भाजपा भी यही चाहती है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण निश्चित होगा…लेकिन फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है… राकेश सिंह का यह बयान उस समय पर आया है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विहिप नेता और सन्त समाज ज्ञापन सौंपने उनके निवास पर पहुंचे थे…विश्व हिंदू परिषद ने ज्ञापन के जरिए राकेश सिंह से संसद के शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाने की मांग की..और कहा कि केंद्र सरकार कानून लाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करे..ताकि बिना किसी देरी के जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो..

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT