MP में हटेंगे निगम मंडलों में डटे ये 100 से ज्यादा भाजपा नेता

मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही जहां प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो चुकी है वहीं निगम मंडलों में जमे भाजपा नेताओं को हटाने और उनकी जगह कांग्रेसी नेताओं को बैठाने की तैयारी भी की जा रही है। मध्यप्रदेश में 100 से ज्यादा निगम मंडल और प्राधिकरण हैं। इनके अध्यक्षों, उपाध्यक्षों की नियुक्ति शासन करता है। आमतौर पर जो पार्टी सत्ता में होती है, उनके प्रभावशाली नेताओं को इन पदों पर बैठाया जाता है। अब नई सरकार अपने मनमुताबिक इन पर अपने नेताओं को जगह देगी। कायदे से सत्ता परिवर्तन के बाद इन निगम मंडलों में बैठे नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन अभी तक सिर्फ लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बाबू सिंह और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक के अलावा मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद इमादुद्दीन ने ही इस्तीफे दिए हैं। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश के किस निगम मंडल या प्राधिकरण में कौन कौन काबिज हैं।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT