शिवराज का ये ट्वीट कांग्रेसियों को लग सकता है आपत्तिजनक

शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि तो दी ही है, लेकिन एक आपत्तिजनक ट्वीट भी किया है कि आजादी के बाद स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्थान पर नेताजी के हाथों में देश की बागडोर होती तो देश की स्थिति कुछ और होती। हालांकि इस ट्वीट के बाद मामा शिवराज जमकर ट्रोल भी हुए। एक यूजर ने लिखा है कि नेताजी की मौत 1945 में ही हो गई थी, तो वह कैसे देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे। कुछ यूजर कह रहे हैं कि पहले तय कर लो कि वल्लभभाई पटेल को मुख्यमंत्री बनना था कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस को।

(Visited 158 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT