पहले मजनू ने लड़की को पीटा फिर पब्लिक ने किया मजनू का ये हाल

विदिशा अस्पताल रोड पर एक काफी देर तक सड़क पर एक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। लोगों ने देखा कि एक लड़का सरेराह एक लड़की को पीट रहा है। लड़की को पिटता देख लोगों से रहा नहीं गया और उन्होंने पिटाई कर रहे युवक को धर दबोचा और जमकर धो डाला। कुछ ही देर में मजनू की आशिकी का भूत उतर गया। लड़के ने बताया कि उसे अपनी महबूबा का किसी और के साथ बात करना गवारा नहीं हुआ। हसुआ ग्राम का रहने वाला यह युवक भोपाल में ड्राइवर है आज जब वो छुट्टी मिलने पर विदिशा पहुंचा तो देखा उसकी मेहबूबा किसी ओर से बात कर रही थी। लड़के ने लड़की को अपने साथ चलने को कहा लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने लड़की की पिटाई शुरू कर दी।
लड़की को पिटता देख पब्लिक जमा हो गई और फिर पब्लिक ने इस युवक को धो दिया। मौका देखकर लड़की वहां से निकल गई और मजनू की गत बन गई।

(Visited 268 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT