एक रात में कहां हुई सात चोरियां?

गढ़ाकोटा में एक ही रात में सात जगहों के ताले टूटे लेकिन पुलिस सोती रही। खास बात ये रही कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बंगले के बगल में भी चोर हाथ साफ कर गए और किसी को पता नहीं चला। हालांकि हार्डवेयर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की करतूत कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस की नींद टूटी और पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है
। मीट मार्केट की कई दुकानों सहित एक ही रात में सात चोरियां होने से गढ़ाकोटा में हड़कम्प मचा हुआ है और पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लग रहे हैं। वहीं पुलिस जल्द चोरों को पकड़ने की बात कह रही है।

(Visited 130 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT