थाने के सामने युवक की मौत नहीं मिला शव वाहन

सनावद में गुरुवार की रात एक भीषण हादसा हुआ। जिसमें एक दो पहिया वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे दोपहिया वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वीओ- सनावद के पुलिस थाने के सामने गुरुवार रात एक दोपहिया वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोपहिया चालक अपने वाहन सहित ट्रक के बीच में फंस गया। जिसे ट्रक 30 मीटर दूर तक खींच कर ले गया। जिसके बाद मृतक के शव को निकालने में 45 मिनट लग गए। इस दौरान सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने सुचारू रूप से शुरू करवाया। वहीं अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम यूसुफ है। और वह चांदनी पुरा का रहने वाला है। वहीं शव वाहक वाहन की व्यवस्था नहीं होने से थाने के मोबाइल वाहन से शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

(Visited 81 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT