एक हजार करोड़ का कर्ज लेगी कमलनाथ सरकार

प्रदेश की नई नवेली कमलनाथ सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रही है। जिसकी वजह से सरकार बाजार से एक हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 8.37 प्रतिशत ब्याज दर पर लिया जाएगा। कमलनाथ सरकार का यह पहला लोन है। जबकि पिछले साल भी प्रदेश की सरकार ने बाजार से 800 करोड़ का लोन लिया था। और कमलनाथ सरकार भी इस साल में 12 हजार करोड़ का कर्ज ले सकती है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार पर पहले से ही 1.83 लाख का कर्ज है। और प्रदेश की सरकार का और कर्ज लेना प्रदेश वासियों की चिंता बढ़ा रहा है।

(Visited 66 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT