सरकार कांग्रेस की पर शासन भाजपा का

प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की हो पर शासन भाजपा ही कर रही है। ऐसा कहना है सिंगरौली के कांग्रेस नेताओं का। इन नेताओं ने शुक्रवार के दिन कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर धरना दे कर, जिले की सिक्कल कंपनी में स्थानीय युवकों को रोजगार दिलाने की मांग की। इन नेताओं का कहना था कि प्रशासन अभी भी भाजपा के इशारे पर ही काम कर रहा है। जबकि सिक्कल कंपनी के PM रंजीत सिंह का कहना है कि सिंगरौली कलेक्टर अनुराग चौधरी के आदेश के अनुसार भर्ती की गई है। और आगे भी जो भर्ती की जाएगी वो पारदर्शी होगी। पर कुछ लोग अनावश्यक रूप से दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

(Visited 52 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT