बड़वानी में भाजपा के नेताओं के साथ एक ही दिन में दो बड़ी वारदातें हो गई हैं। सुबह मंडल अध्यक्ष की हत्या के मामले की जांच पुलिस ने शुरु ही की थी कि भाजपा के एक और नेता के साथ लूट और मारपीट होने की वारदात सामने आ गई। जानकारी के मुताबिक पाटी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम चेरवी से सराफा व्यवसायी बाजार करके लौट रहे थे कि चेरवी से 5 किलोमीटर दूर 5 से 6 लुटेरों ने उनके वाहन पर पथराव कर दिया जिससे वाहन रोकना पड़ा और लुटेरों ने वाहन में सवार भाजपा नेता जितेंद्र सोनी उनके भाई बेटे और एक अन्य साथी के साथ जमकर मारपीट करना शुरू कर दी। लुटेरों ने जितेंद्र सोनी के पास मौजूद लगभग 30 से 40 किलो चांदी 30 ग्राम के लगभग सोने के आभूषण 50 हजार के लगभग नगद और मोबाइल लेकर फरार हो गए लुटेरों ने कार को भी ले जाने का प्रयास किया लेकिन कार के फंसे होने के कारण कार वहीं छोड़ कार की चाबी लेकर फरार हो गए। जिले की एसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है वहीं बलवाड़ी वाले मामले में भी अपराधियों का पता बताने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की।