सेना भर्ती में पकड़ाए 86 मुन्नाभाई

विदिशा में चल रही सेना भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहाँ कई आवेदकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। अब तक 86 से अधिक आवेदकों के दस्तवेज फर्जी पाए गए हैं। और इनमें से अधिकतर आवेदक भिंड,मुरैना और ग्वालियर क्षेत्र के हैं। इन आवेदकों ने फर्जी मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, और फर्जी आधार कार्ड के आधार पर सेना में भर्ती होने का प्रयास किया था। जिसके बाद सेना ने इन फर्जी दस्तावेजों को जप्त कर लिया है। पर आवेदकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं कर्नल मानस दीक्षित का कहना है कि दलालों ने इन फर्जी दस्तावेजों को बनाने के लिए आवेदकों से 20 से 25 हजार रुपये तक लिए हैं

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT