MP में भाजपा उतरी सड़कों पर

मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सोमवार को सड़कों पर उतरे। हर जिला मुख्यालय पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर कानून व्यवस्था संभाल पाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बोर्ड आफिस चौराहे पर पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया।

(Visited 34 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT