EVM हैकिंग पर तोमर का कांग्रेस को जवाब

EVM को लेकर उठे सवालों पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। केंद्रीय मंत्री तोमर का कहना है कि कांग्रेस का हर संस्था को अपमानित करने का इतिहास रहा है। तोमर ने भारत के चुनाव आयोग और चुनाव पद्धति को दुनिया में सबसे बेहतर बताया। तोमर के मुताबिक देश अब कांग्रेस का चरित्र जान चुका है, इसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। गौरतलब है कि ईवीएम (EVM) को लेकर भारतीय मूल के हैकर ने लंदन में प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि भारतीय ईवीएम मशीनें हैक हो सकती हैं। इस दावे के सामने आने के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने एक बार फिर EVM और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।

(Visited 32 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT