खंडवा में तुलसी सिलावट ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर खंडवा के स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य समारोह रखा गया….यहां खंडवा प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली…. इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के नाम लिखा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन भी तुलसी सिलावट ने किया…. गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए… वहीं कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण किया गया….साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी…

(Visited 81 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT