सनावद में गणतंत्र दिवस की धूम

सनावद के बड़वाह में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यहाँ अलग-अलग जगहों पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने झंडावंदन किया। झंडा वंदन के बाद बच्चों ने मार्च पास्ट और कई अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुती भी दी। इस अवसर पर जनपद कार्यालय पर अध्यक्ष आनंदराम लोनकर, नगर पालिका भवन पर नपाध्यक्ष मंजूषा शर्मा और जैन ग्राउंड पर विधायक सचिन बिरला ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शासकीय संस्थानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर वीर शहीदों को याद किया गया।

(Visited 120 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT