CM कमलनाथ का कलेक्टरों को अल्टीमेटम

 

वीओ- सीएम कमलनाथ की प्राइम लिस्ट में शामिल किसान कर्ज माफी योजना में लापरवाही बरतने पर 5 जिलों के कलेक्टरों को अल्टीमेटम दिया गया है। इन जिले में किसानों के कर्ज माफी के अब तक 70 फ़ीसदी आवेदन कम आये हैं। क़र्ज़ माफ़ी की कार्रवाई में ढिलाई की रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष में किसानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाये। कलेक्टर्स खुद जिम्मेदारी लेकर इस काम को पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को यह निर्देश भी दिए हैं कि पात्र किसानों से जरूरी कागजात ही मांगे जाएं। जिनकी जरूरत नहीं है वो दस्तावेज नहीं मांगें।

(Visited 51 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT