सतना में मूक बधिर बच्चे की मौत

चित्रकूट के तुलसी प्रज्ञा चक्षु मूक बधिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पांचवी कक्षा के छात्र की मौत से हंगामा मचा हुआ है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्र की मौत हॉस्टल की छत से गिरने से हुई है। जबकि छात्र के परिजनो ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। और जमकर हंगामा भी किया। हालांकि पूरे मामले में विद्यालय प्रबंधन का गैर अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है। घटना के घंटो बीत जाने के बाद भी विद्यालय का स्टॉफ नदारत रहा और लहूलुहान छात्र को अस्पताल तक नहीं ले जाया गया। वहीं नयागांव पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। और मृतक छात्र की बॉडी को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

(Visited 351 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT