अवैध वन कटाई में पकड़ाई गोपाल भार्गव के भाई की गाड़ी

सागर जिले के देवरी इलाके में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में अवैध कटाई कर रहे हैं। इसके बाद गौरझामर रेन्जर जी.एस.अहिरवार ने केसली रेन्जर को जानकारी दी और देवरी रेन्जर सहित डीएफओ उड़न दस्ता की टीम और देवरी एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी। इस दौरान 14 आरोपियों को पकड़ा गया और तीन वाहनों के साथ ही अवैध रूप से कटाई की गई लकड़ी भी जप्त की गई। जानकारी के मुताबिक जप्त की गई गाड़ियों में एक गाड़ी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के भाई श्रीराम भार्गव के नाम रजिस्टर्ड है। वन विभाग के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

(Visited 947 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT