सरपंच के घोटाले से परेशान गांव के लोगों ने किया ये

कोयलीबेड़ा के द्वारिकापुरी गांव के ग्रामीण शनिवार को कलेक्टर ऑफिस पहुँचे। ग्रामीणों ने यहाँ गांव में हुए घोटाले को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि वो पहले भी इस बात को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन की कार्यवाई में पक्षपात किया जाता है। जिस वजह से सरपंच और सचिव निर्दोष साबित होते हैं। इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की पक्षपात रहित जांच कराई जाए। और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाए। ग्रामीणों ने जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल कुछ महीने पहले ही द्वारिकापुरी के सरपंच और सचिव पर गांव के लोगों ने घोटाले के आरोप लगाए थे। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई भी की थी लेकिन प्रशासन की जाँच में आरोपी निर्दोष साबित हुए थे। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने फिर कलेक्टर को फिर से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

(Visited 75 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT