श्री कुन्दकुन्द कहान दिगम्बर जैन मुमुक्षु स्वाध्याय मंदिर समिति द्वारा कुण्डलपुर नगर सोलंकी कालोनी में चल रहे श्री सीमंधर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में तीसरे दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह शांति जाप के बाद भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक, देव शास्त्र गुरु तथा यागमण्डल विधान की विषेष पूजा की गयी। वही आयोजन स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े बग्गी और रथों पर सवार दम्पति नगर में गुजरे। बेंड पर बजते धार्मिक भजनों पर युवा झूमते हुए कांजी स्वामी का जयघोष कर रहे थे। वही अश्व पर बच्चे सवार थे। जगह जगह प्रतिष्ठित प्रतिमा का पूजन किया गया। वही बुरहानपुर से आये रंगोली कलाकार में यात्रा मार्ग पर आकर्षक रंगोली बनाकर स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्य अलग ही परिधान में नजर आए। इसमे आयोजन में देश के साथ साथ विदेश के भी श्रद्धालु शामिल हुए है।