मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने अब एक नया जुमला छोड़ा है। कुछ दिन पहले खुद को टाइगर बताने वाले शिवराज अब खुद को हीरो बता रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आईटी सोशल मीडिया के वर्कशॉप में बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आज जहां भी जाता हूं हीरो जैसा स्वागत होता है,। शिवराज ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा।