बाबूलाल गौर ने जयवर्धन सिंह को बनाया मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर जब भी बोलते हैं वो मीडिया की सुर्खी बन जाता है। अब गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है। भोपाल में एक सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए गौर ने कहा कि जयवर्धन सिंह के पास जो विभाग है वह लोकल सेल्फ गवर्नमेंट है जिसके अंतर्गत प्रदेश की ढाई करोड़ जनता आती है जिसके मुख्यमंत्री जयवर्धन सिंह है और बाकी पांच करोड़ के मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं। गौर ने मंच से जयवर्धन को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद भी दिया।

(Visited 60 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT