ग्वालियर के माधौगंज में पकड़ाया सेक्स रैकेट

ग्वालियर में माधौगंज के गंजीवाला मौहल्ला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले शंकर खटीक नामक व्यक्ति की पत्नी यह रैकेट चला रही थी। पुलिस ने रेड की तो उसके घर से उदय सिंह यादव नामक युवक एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह महिला बैतूल से एक लड़की को पांच हजार रुपए रोज के ठेके पर बुलाती थी और हर ग्राहक पर एक हजार रुपया कमीशन लेती थी। यह महिला पहले भी दूसरे शहरों से यौन व्यापार के लिए युवतियों को बुलाती रही है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े और बिचौलियों का पता लगाने के लिए महिला के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

(Visited 445 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT