ऋषि के बचाव में भाजपा, गोपाल ने की गोविंद की निंदा

मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस ऋषि कुमार शुक्ला के सीबीआई चीफ बनने के बाद सियासी हलकों में बवाल है और कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने सामने आ गए हैं। कांग्रेस के कुछ नेता जहां ऋषि कुमार शुक्ला पर आरोप लगा रहे हैं वहीं भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं की खिंचाई की है। गोपाल भार्गव का कहना है कि कमलनाथ के मंत्री अच्छा काम करने वाले अधिकारियों की निंदा कर रहे हैं। गौरतलब है कि मंत्री गोविंद सिंह ने ऋषि कुमार शुक्ला के खिलाफ अनाप शनाप कहा था उसके बाद पीडब्लूडी मंत्री सज्जन वर्मा ने भी शुक्ला को लेकर बयानबाजी की थी।

(Visited 71 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT