खवासा में अपने आप जलने लगी बोलेरो

झाबुआ के खवासा गांव के बस स्टैंड में एक खड़ी बोलेरो अपने आप जलने लगी। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास खड़े लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बस स्टैंड के पास गाड़ी में किसी ने जानबूझकर आग लगाई या फिर उसमें कोई ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था जिसने आग पकड़ ली इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

(Visited 67 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT