सर्राफा व्यापारी को भरे बाजार में मारी गोली

प्रदेश में बदमाशों के हौसले इन दिनों कितने बुलंद हैं। इसका ताजा उदाहरण गंजबासौदा के घटेरा गांव में देखने को मिला। जहाँ एक सर्राफा व्यापारी को भरे बाजार में बदमाशों ने गोली मार दी। और व्यापारी के गहने लेकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को गंजबासौदा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी साप्ताहिक हाट से अपने घर वापस लौट रहा है। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना को लेकर गांव के लोगों में खासा आक्रोश है। जिसको देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT