आतंकी हमले के विरोध में खंडवा में आक्रोश, बड़ा बम चौराहे पर हुआ प्रदर्शन

खंडवा में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की बस पर एक
गद्दार आदिल अहमद डार के द्वारा आत्मघाती हमला कर जो कायराना हरकत की गई
उस कायराना घटना के विरोध में राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच द्वारा बड़ा बम
चौक पर समाज का आक्रोश प्रकट करते हुए मोदीजी से अपील की गई कि मोदीजी इस
प्रकार की आतंकवाद की विचारधारा जो विचारधारा पाकिस्तान के द्वारा हमारे
देश के अंदर ही फैलाई जा रही है। इसलिए शीघ्र ही पाकिस्तान पर हमला कर
ऐसे आतंकी विचारधारा के सहयोगी देश को ही समाप्त कर देना चाहिए। मोदीजी
हमला करो देश आपके साथ है जैसे नारों के साथ आतंकवाद का पुतला मंच के
प्रेरणा स्त्रोत अशोक पालीवाल के द्वारा दहन किया गया। वीर शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि एवं 2 मिनट के मौन के साथ ओम के उच्चारण के साथ इस आयोजन का समापन किया गया।

(Visited 105 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT