MP में सरकारी बंगलों पर पूर्व मंत्रियों का कब्जा, संपदा विभाग वसूलेगा 10 गुना किराया

मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्रियों को मकान खाली करने के लिए दिए नोटिस की मियाद कब की खत्म हो चुकी है लेकिन पारसचंद्र जैन, रामपाल सिंह सहित आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों ने अब तक बंगले खाली नहीं किए हैं। गृह विभाग के अफसर कई बार पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने के लिए कह चुके हैं। एक फरवरी को विभाग ने संबंधित पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने का 15 दिन का नोटिस भी दिया था। नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि तय समय सीमा में बंगले खाली नहीं करने पर जुर्माने के रूप में 10 गुना किराया वसूला जाएगा। लेकिन इसके बावजूद किसी ने बंगला खाली नहीं किया। मंत्रियों के अलावा पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और विधायक नीना वर्मा ने भी बंगले खाली नहीं किए हैं। पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने वैसे तो बंगले से सामान निकाल लिया है, लेकिन अब तक लोक निर्माण विभाग को पजेशन नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ पूर्व मंत्री लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें लोकसभा का टिकट मिलने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है, तो उन्हें बंगला खाली नहीं करना पड़ेगा। अब देखना है कि संपदा संचालनालय और गृह विभाग इन पूर्व मंत्रियों और विधायकों पर क्या कार्रवाई करता है।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT