वारासिवनी में भी पाकिस्तान मुर्दाबाद

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। जगह-जगह लोग कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रध्दांजलि दे रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वारासिवनी के नपा अध्यक्ष ने अन्य लोगों के साथ कैंडल जलाकर शहीदों को श्रध्दांजली दी। इस मौके पर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि वारासिवनी नगर भी वीरों की नगरी रही है और दशाराम फुलमारी डाकिया भी
आजादी की लडाई मे शहीद हुए थे। केन्द्र सरकार को आतंकी हमले के खिलाफ जल्द से जल्द फैसला लेकर
उन्हे मुंहतोड जवाब देना चाहिए। इस मौके पार्षद संदीप मिश्रा, तुलसी व्यास
सहित नपा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

(Visited 115 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT