विदिशा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

लटेरी क्षेत्र की मुरवास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहाँ पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। आपको बता दें कि थाना प्रभारी शहनाज बानो ने अभी करीब 2 दिन पहले ही मुरवास थाने का कार्यभार संभाला है। वहीं विदिशा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने कुछ दिन पहले ही संगठित टीम बनाकर कार्रवाई करने के आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे। इसी के चलते मुरवास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

(Visited 220 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT