अमित शाह ने कहा: जनता माफ नहीं करेगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मध्यप्रदेश के उमरिया से देशभर में विजय संकल्प-2019 बाइक महारैली आयोजन की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा इलाकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर मिशन मोदी अगेन की अलख जगाई। उमरिया पहुंचे अमित शाह का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह, अनिल जैन सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने किया। शाह ने यहां शहडोल लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। शाह ने
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

(Visited 180 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT