रविवार को शिवपुरी में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लोगों को बहुत हद तक उज्जैन की शोभायात्रा की छवि देखने को मिली। यात्रा में महिलाएं आगे-आगे कलश लेकर चल रही थी। जबकि उनके पीछे रथ में सवार बाबा महाकाल चल रहे थे। बाबा महाकाल की यह यात्रा शहर के सभी मुख्य मार्गों से निकली। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पर यात्रा को रोककर भगवान के दर्शन किए। यात्रा में शहर के कई वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।