पॉलिटिक्स में हिट कितने फिट

भोपाल के भोजपुर क्लब में बुधवार को प्रदेश के नेताओँ की फिटनेस परखने के लिए विमेंस क्लब ने एक कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। और सभी नेताओं ने फिटनेस जुड़े अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बताया की राजनीतिक जीवन में व्यस्त्ता के बावजूद वो कैसे अपने आप को फिट रख पाते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनकी पत्नी साधना सिंह, कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व मंत्री अर्चना चिटणीश भी शामिल हुई। कार्यक्रम के आखिर में विमेंस प्रेस क्लब की अध्यक्ष दीप्ती चौरसिया और सचिव शिफाली पांडे ने मोमेंटो देकर नेताओँ का आभार प्रदर्शित किया।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT