ये कैसी किसान हितैषी सरकार? किसानों को धमका रहे विधायक

कांग्रेस को सत्ता आए अभी 100 दिन भी नहीं हुए हैं पर कांग्रेस के नेताओं को सत्ता का नशा चढ़ गया है। ये नेता अपने आगे किसी को कुछ भी नहीं समझते हैं। और जो मर्जी आती है करते हैं। ताजा मामला सिवनी का है जहाँ कांग्रेस विधायक अर्जुन ककोडिया की दबंगई देखने को मिली है। विधायक महोदय यहाँ आंदोलन कर रहे किसानों से भिड़ गए। और उनके साथ जमकर गाली-गलौच की साथ ही धमकी दी कि मैं अकेला तुम सब को देख लूंगा। आइए आप भी सुनिए आखिर क्या कहा विधायक महोदय ने।

वीओ- दरअसल ये किसान मंड़ी में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तभी विधायक अर्जुन ककोड़िया वहाँ पहुँच गए। जिसके बाद किसानों ने उनके भी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। बस फिर क्या था विधायक और पुलिस आपस में ही भिड़ गए। हालांकि बाद में पुलिस की समझाइश के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

(Visited 32 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT