20 किलोमीटर दूर बनाए खरीदी केन्द्र

हरदा में समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी की तैयारियां अंतिम दौर पर हैं। यहाँ 90 केंद्रों पर खरीदी होना है। हरदा में 5.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उत्पादन की संभावना है। इसमें से 42,748 किसानों से 4.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदे जाने का अनुमान है। पर विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। यहाँ 12 खरीदी केंद्रों का स्थान बदल दिया गया है। जिससे किसानों को अपनी उपज 20 किमी दूर तक लेकर जाना पड़ रहा है। जिले में 25 मार्च से 24 मई तक समर्थन मूल्य पर खरीदी होना है। इसमें गेहूं, चना, मसूर व सरसो की खरीदी शामिल है। जिसके चलते किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। किसानो ने उपज केंद्र को स्थानीय जगहों पर सिफ्ट करने की मांग है। साथ ही मांग पूरी न होने पर किसानों ने लोकसभा चुनाव का बहिस्कार करने की चेतावनी भी दी है।

(Visited 57 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT