भाजपा विधायक पर दर्ज हुआ शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का मामला

नरसिंहपुर के भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल पर शासकीय कार्य मे बाधा और मारपीट के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। कोतवाली पुलिस ने इन आरोपों के लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल शनिवार को जिला प्रशासन का राजस्व अमला सगौनी गांव में शासकीय जमीन पर लगाये गयी फसल को काटने पहुंचा था । जिसे लेकर ग्रामीणों ने अमले में शामिल तहसील कर्मचारी और पटवारी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान विधायक जालम सिंह भी यहां पहुंचे… मारपीट के बाद घायल हुये कर्मचारियों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं प्रशासन ने 10 से ज्यादा किसानों सहित विधायक जालम सिंह पर कई गम्भीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । जबकि विधायक जालम सिंह ने प्रशासन पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए आचार संहिता के दुरुपयोग की बात कही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सरकार बदले की नियत से काम कर रहीं है… वहीं एक बार फिर प्रशासनिक अमला भारी पुलिस फोर्स और वज्र वाहन के साथ सगौनी गांव पहुंचा है जहां प्रशासन से आगे की कार्यवाई की सम्भावना जताई जा रही है ।

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT