MP के जाने माने भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपाणिया अब देवास लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। गुरूवार को जारी लिस्ट में प्रहलाद टिपाणिया का नाम घोषित किया गया है। हालांकि न्यूज लाइव ने दो दिन पहले ही प्रहलाद को टिकट मिलने की जानकारी दे दी थी। देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के मुताबिक प्रहलाद टिपाणिया की उम्मीदवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक उर्जा का संचार करेगी। राजानी ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा और हुकुम सिंह कराड़ा ने मिलकर प्रहलाद टिपाणिया का नाम प्रस्तावित किया था और आज उस पर मुहर लग गई। देवास संसदीय सीट के लिये 19 मई को मतदान होना है।