पखांजुर में BSF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवान शहीद

पखांजुर में परतापपुर थाना के मोहला के जंगलों में BSF जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक BSF के जवान सुबह जंगल की ओर सर्चिंग में निकले थे जहां नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है और 3 जवान घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। मौके पर बैकअप टीम रवाना कर दी गई है।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT