अव्यवस्थाओं से बदहाल शाजापुर जिला अस्पताल

गर्मी में इस बार सूरज से ज्यादा सितम शाजापुर जिला अस्पताल के जिम्मेदार ढा रहे हैं। जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। शाजापुर जिला अस्पताल में अब तक कूलर तो लगे नहीं है पंखो का सहारा भी नही मिल रहा है। यहां लगे 4 पंखे बन्द हैं, परिजन कभी बच्चो को कागज का पंखा बनाकर हवा कर रहे है तो कभी गैलरी में लेकर टहला रहे हैं। जिला अस्पताल में विभिन्न वार्डों के लिए करीब 30-35 कुलर हैं लेकिन एक भी कूलर अभी वार्ड में नहीं लगाया गया। खास बात यह है कि कूलर रिपेयर भी नहीं हुए हैं। अस्पताल में वाटर कूलर लगे हैं लेकिन उनमें भी गर्म पानी आ रहा है, ऐसे में मरीज के अटेंडर, एक टंकी ओर अस्पताल के बाहर बरामदे में लगे नल के पानी का उपयोग कर रहे हैं। वहीं अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की बात कर रहे हैं।

(Visited 185 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT