IPL 2019 में धोनी बना सकते हैं ये खास रिकॉर्ड

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी वैसे तो जब भी मैदान पर उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड बना ही देते हैं। पर हम बात कर रहे हैं उन बुलंदियों की जिनको धोनी IPL के इस सीजन में छू सकते हैं। इनमें सबसे पहले आता है 150 शिकार धोनी के फिलहाल IPL में 149 शिकार हैं और संभवतः अगले ही मैच में धोनी इस मुकाम को हासिल कर लेंगे। साथ ही धोनी के इन 149 शिकारों में 89 कैच औऱ 60 स्टंपिंग शामिल हैं जिसका मतलब है कि धोनी इस सीजन में ही IPL में अपने 100 कैच भी पूरे कर लेंगे। इसके अलावा धोनी ने IPL में 191 छक्के लगाए हैं और IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामने में वो गेल और डिविलियर्स के बाद तीसरे स्थान पर हैं खैर यदि धोनी इस मुकाम तक पहुँचते हैं तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी होंगे। साथ ही धोनी ने IPL में अब तक 281 चौके लगाए हैं और IPL के इसी सीजन में धोनी 300 चौके भी पूरे कर सकते हैं। जो कि इससे पहले 14 खिलाड़ी कर चुके हैं।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT