भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा होगी भाजपा उम्मीदवार ?

प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा ने अंततः अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। पार्टी ने कट्टर हिंदुत्व वाली साध्वी प्रज्ञा को इस सीट पर टिकट दिया है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह का नाम फाइनल होने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी। कि भाजपा दिग्विजय की हिंदू विरोधी छवि का फायदा उठाने के लिए यहाँ से साध्वी प्रज्ञा को टिकट दे सकती है। पर इसके साथ ही प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साध्वी उमा भारती का नाम भी सामने आया था। पर उमा के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद और शिवराज के केन्द्रीय राजनीति में जाने से मना करने से पार्टी के पास एकमात्र चेहरा साध्वी प्रज्ञा का ही बचता है। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। और भोपाल सीट से उनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि अभी पार्टी ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है पर जल्द ही साध्वी प्रज्ञा के नाम का औपचारिक एलान भी हो जाएगा।

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT