मध्यप्रदेश में जारी है अपहरण उद्योग

सत्ता परिवर्तन के साथ मध्यप्रदेश में शुरू हुआ अपहरण उद्योग प्रदेश में बदस्तूर जारी है। प्रदेश के आगर मालवा से भी एक 17 साल के नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। यहाँ चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर नाबालिग का अपहरण कर लिया और 15 लाख की फिरौती की मांग की है। नाबालिग के परिजनों के अनुसार मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर यह वारदात हुई है। जिसके चलते किसी भी राज्य की पुलिस रिपोर्ट लिखने से भी कतरा रही है। हालांकि घटना को दो दिन बाद मीडिया में आने पर सुसनेर पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात कही है। वहीं नाबालिग के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पर खोजबीन तो दूर पुलिस मामला दर्ज करने से भी कतरा रही है। खैर अब देखने वाली बात होगी कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस कोई कार्रवाई कर पाती है या प्रदेश के लोग यूँ ही अपहरणकर्ताओँ के साये में जीते रहेंगे।

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT