बीच सड़क में धू-धू कर जली कार

आग की लपटों में घिरी यह कार शाजापुर की है। दरअसल यह कार किसी को टक्कर मार कर भाग रही थी। पर रेल्वे फाटक बंद होने के कारण कार भाग नहीं सकी और गुस्साए लोगों ने कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे कार में सवार लोग भाग गए। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार में आग लगा दी। कार रेल्वे फाटक पर ही धू-धू कर जलती रही। हालांकि कार में सवार सभी लोग पहले ही भाग गए थे। इसलिए घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कर शाजापुर जिले के मक्सी स्थित रेलवे फाटक पर जल रही है। अज्ञात लोगों ने इस कार में पहले तोड़फोड़ की उसके बाद उसमें आग लगा दी। अज्ञात लोगों ने कार पर पत्थर भी फेंके और आग लगा दी। कार वाले ने किसी अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी थी और भाग रहा था,जिसे देख ग्रामीणों ने कार का पीछा किया लेकिन कार चालक वाहन को तेजी से भगा रहा था,इसी बीच रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद होने से कार को रोकना पड़ा।पीछा कर रहे लोग वहां आए और पत्थर मारे जिससे कार में सवार लोग भाग गए और दूसरे पक्ष ने बदला लेने के लिए कार में आग लगा दी।कार धू धू कर जल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची है। कर में आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

(Visited 187 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT