शुजालपुर के एक गांव में रहने वाली यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दरअसल इस महिला पर कुदरत ने जमकर अपना कहर ढाया है। पहले महिला के माता पिता की मौत हुई और फिर इसके बाद उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया। महिला अपने भईयों के साथ रहने पहुँची तो उनकी भी मौत हो गई। एक के बाद एक लगातार हुए हादसों को महिला झेल नहीं सकी और उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे विक्षिप्त हालत में अस्पताल में लाकर भर्ती किया और अस्पताल में डॉक्टरों ने लगातार 36 दिनों तक उसकी सेवा की। इसके बाद जब महिला को उसकी बहनों से मिलवाया गया। तो सभी रो पड़े और पुलिस के कार्य की जमकर तारीफ की।