साध्वी प्रज्ञा ने रोते-रोते सुनाई खुद पर हुए जुल्मों की दास्तां

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने 9 साल जेल की काल कोठरी में बिताए हैं। साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट के आरोप में
29 सितम्बर, 2008 को महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने गिरफ्तार किया था। साध्वी का आरोप है कि इसके बाद उन्हें गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखकर गंभीर यातनाएं दी गईं। प्रज्ञा ठाकुर के मुताबिक उनका एनकाउंटर करने की साजिश थी। ठाकुर के मुताबिक वे 24 दिन तक सिर्फ पानी पीकर रहीं और अन्न का एक भी दाना नही खाया। अपना दर्द बयान करते करते प्रज्ञा ठाकुर कई बार रो पड़ीं। प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि उन्हें चौड़े बेल्ट से पीटा जाता था जिसमें लकड़ी की मूठ लगी रहती है। साध्वी के मुताबिक जब बेल्ट से उन्हें मारा जाता था तो उनका ‘नर्वस सिस्टम’ सुन्न पड़ जाता था। उनका जख्मी हाथ नमक मिले पानी में डाल दिया जाता था। उन्हें दिन रात गंदी-गंदी गालियां दी जाती थीं। प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनकी इच्छा के बगैर उनकी बॉडी में केमिकल डालकर तीन बार नारको टेस्ट किया गया। प्रज्ञा ठाकुर ने इस दौरान दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा।

(Visited 33 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT