9 घंटे तक चला तेंदुए का रेस्क्यू

वारासिवनी के मंगेझरी में शुक्रवार को तेंदुए का शावक गांव के अंदर घुस आया। मिली जानकारी के अनुसार साईं मंदिर के पीछे नहर के पास एक महिला ने तेंदुए को देखा तो हल्ला मचा दिया। जिसके बाद तेंदुआ बाड़ी में घुस कर बैठ गया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और तेंदुए को सुरक्षित जंगल की ओर भगाने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके लिए आतिशबाजी की गई,लेकिन झड़ियो में दुबक कर बैठा तेंदुए का शावक टस से मस नही हुआ। कुछ देर बाद तेंदुआ अचानक मंदिर की तरफ भागा जहाँ बकरियां बंधी हुई थी। पर जाली लगी होने के कारण तेंदुआ बकरियों तक नहीं पहुँच सका। अंत में वन विभाग ने पिंजरा लाकर तेंदुए को पकड़ा और उसे बालाघाट ले गए।

(Visited 82 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT