बीजेपी कार्यालय के सामने हुई मासूम की किडनैपिंग

बिलासपुर में एक 8 साल के मासूम छात्र के अपरहण से पूरे शहर में हड़कंप मच गया….बिलासपुर के करबला इलाके के बीजेपी कार्यालय के सामने अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है..वहीं जानकारी के अनुसार पहली कक्षा में पड़ने वाला छात्र अपनी कॉलोनी में अपने दोस्तो के साथ खेल रहा था उसी वक्त एक वैगनआर में आये तीन से चार युवकों ने बच्चे का अपरहण किया और मौके से फरार हो गए…जब परिजनों ने इसकीं सूचना पुलिस को दी… मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की गंभीरता को समझते हुए पूछताछ शुरू कर दी है…वहीं सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है… फिलहाल पुलिस भी मामले में फूंक फंक कर कदम रख रही है तांकि बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो सके और बदमाशो के चंगुल से मासूम को सलामत रिहा करा सके…

(Visited 124 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT